Loading...

वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, मेदांता के गेट पर धरने पर बैठे

Gargachary Times 22 July 2026, 19:37 74 views
Delhi
वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, मेदांता के गेट पर धरने पर बैठे
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद AAP सांसद संजय सिंह समेत सभी नेता मेदांता के गेट पर धरने पर बैठ गए। संजय सिंह ने कहा- `इतिहास में पहली बार सुन रहे हैं कि अस्पताल में भर्ती किसी मरीज से लोगों को मिलने से रोका जा रहा है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं।` दरअसल 55 विपक्षी सांसदों ने वांगचुक को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है। इनमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल , समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 नेता शामिल हैं। वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा और जितेंद्र सिंह ने वांगचुक से मुलाकात की थी। हालांकि इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। उधर, वांगचुक ने आज इन्हें पत्र लिखकर कहा कि वे अनशन खत्म करने को तैयार हैं लेकिन भरोसा दिया जाए कि आंदोलन कर रहे स्टूडेंट्स पर एक्शन नहीं लिया जाएगा।
Follow Samachar24