मक्खनपुर में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
Gargachary Times
24 July 2026, 20:38
41 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मकान में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार महिला का शव उसके घर के अंदर मिला। घर का सामान बिखरा होने के कारण प्रथम दृष्टया लूटपाट के बाद वारदात होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
सूचना पर थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हत्या, लूटपाट और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।