Loading...

आबकारी विभाग का विशेष अभियान, शराब की दुकानों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Gargachary Times 24 July 2026, 20:40 39 views
Firozabad
आबकारी विभाग का विशेष अभियान, शराब की दुकानों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग ने जनपद में शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। उप आबकारी आयुक्त (आगरा प्रभार) एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र की देशी मदिरा एवं कंपोजिट शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर शराब का सेवन नहीं होने देने, मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24