मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध तमंचा व कारतूस समेत दबोचा
Gargachary Times
25 July 2026, 20:13
39 views
Firozabad
फिरोजाबाद: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम घुनपई अंडरपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने जीशान पुत्र नूरआलम निवासी घटिया अजमत अली, नौरंगाबाद, थाना कोतवाली, जनपद इटावा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 215/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी इटावा के कोतवाली थाने में आपराधिक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक टुन्नू सिंह तथा पुलिसकर्मी महेश कुमार, हिमालय कराहना और शान्तनु चौहान शामिल रहे।