Loading...

पलसों स्थित माता सती मंदिर पर रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Gargachary Times 26 July 2026, 19:08 43 views
Mathura
पलसों स्थित माता सती मंदिर पर रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का हुआ भव्य स्वागत
डी डी शर्मा गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन तहसील के गांव पलसो स्थित माता सती मंदिर परिसर में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पीतम सिंह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित जिकड़ी भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित नए बरामदे का विधिवत उद्घाटन भी पीतम सिंह द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष पीतम सिंह ने कहा कि "पलसो गांव मेरा अपना गांव है। यह सब माता सती और सौभरी वंशजों की कृपा है। माता सती के आशीर्वाद से ही मुझे जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं हमेशा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहूंगा।" कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा माता सती के जयकारों के साथ आयोजन का समापन हुआइस कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडे (झोरिया वाले)रहे अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा द्वारा की गई और मंच संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया इस मोके पर महादेव नेताजी, राममूर्ति,प्रधान उदयवीर,जयदेव प्रधान दुर्गा प्रसाद ठेकेदार श्रीभाड़ा , महादेव प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
Follow Samachar24