Loading...

बाबूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगाया गया मेडिकल कैंप

Gargachary Times 26 July 2026, 19:12 46 views
Mathura
बाबूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा परिक्रमा मार्ग में लगाया गया मेडिकल कैंप
डी डी शर्मा गोवर्धन।।गुरु पूर्णिमा मेला 23 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। देश विदेश से लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने पहुंच रहे हैं ऐसे में समाजसेवियों द्वारा तमाम प्रकार से श्रद्धालुओं का सेवा सत्कार किया जा है। गोवर्धन के विख्यात बाबूलाल महाविद्यालय परिवार के द्वारा श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत राधा कुंड परिक्रमा मार्ग में मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है जिसमें एकादशी से पूर्ण माता परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है दवाइयां भी मुफ्त प्रदान की जा रही है। बताते चलें कि बाबूलाल महाविद्यालय का बड़ा मेडिकल कॉलेज भी सकरवा नीमगांव रोड पर है जहां प्रतिदिन हजारों मरीजों द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा रहा है। मेडिकल कैंप में सामान्य बीमारियों जुखाम खांसी बुखार पेट दर्द गैस कब्ज आदि अन्य बीमारियों की चिकित्सा सेवा श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही है मेडिकल मेडिकल कैंप के डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर अभिनव, डॉक्टर कृतिका, डॉक्टर चंद्रशेखर शर्मा, सीमा यादव, अजय, राहुल अटरिया, राघव खंडेलवाल, अंकित शर्मा, गीतांजलि, सचिन जोशी आदि डॉक्टरों द्वारा श्रद्धालुओं को उपचार प्रदान किया जा रहा है
Follow Samachar24