सोनू सिकरवार बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के आगरा मंडल अध्यक्ष
Gargachary Times
26 July 2026, 19:17
44 views
Mathura
मथुरा । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने संगठन के विस्तार के तहत सोनू सिकरवार को आगरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के निर्देश पर किया गया। केंद्रीय कार्यालय गढ़ी हुलासी
सादाबाद, हाथरस से जारी पत्र के अनुसार ग्राम महार्ट, विकास खंड बलदेव, तहसील महावन, जनपद मथुरा निवासी सोनू सिकरवार को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनयन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की नीतियों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा किसानों और कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस दौरान सोनू सिकरवार का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोनू सिकरवार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगरा मंडल के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने बिजली, खाद, बीज, सिंचाई और फसल मुआवजा जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने सोनू सिकरवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।