Loading...

बसेड़ी के बाईपास तिराहे पर अतिक्रमण, आए दिन लग रहा लंबा ट्रैफिक जाम, एसडीएम से शीघ्र समाधान की मांग

Gargachary Times 26 July 2026, 19:19 42 views
Dholpur
बसेड़ी के बाईपास तिराहे पर अतिक्रमण, आए दिन लग रहा लंबा ट्रैफिक जाम, एसडीएम से शीघ्र समाधान की मांग
कस्बे के भारद्वाज मार्केट के पास स्थित मुख्य बाईपास तिराहा इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में है। इसके कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिराहे पर आए दिन लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है, जिससे लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। तिराहे के चारों ओर रेहड़ी-पटरी वालों, थड़ी संचालकों और बेतरतीब खड़े वाहनों ने सड़क को संकरा कर दिया है। इस अवैध कब्जे के चलते वाहनों की आवाजाही बाधित होती है और यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि अवैध रूप से लगी दुकानों के कारण पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची है। व्यस्त समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। एम्बुलेंस और दमकल जैसे आपातकालीन वाहनों को भी इस जाम से जूझना पड़ता है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। कस्बे के नागरिकों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर स्थानीय जनता में गहरा रोष व्याप्त है। आमजन ने उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) से इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
Follow Samachar24