फरीदा बांगर के विकास निषाद की सेना ट्रेनिंग पूरी, लौटने पर गांव में जश्न
Gargachary Times
26 July 2026, 19:22
71 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव फरीदा बांगर निवासी विकास कुमार ने भारतीय सेना का अग्निविर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर पहली बार अपने पैतृक गांव वापसी की। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवाओं व परिजनों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीत बजते रहे, जिससे पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया। उनके हम उम्र युवा साथियों ने देश प्रेम के गानों पर नाचते गाते हुए गांव में घुमाकर उनका अभिनंदन किया। लोगो ने फूल मालाए पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के दौरान जिलापंचायत सोनू लोधी, सतीश, रॉबिन, कलवा सिंह ठेकेदार, ध्यानश्याम, रूपचंद, बॉबी, रिंकू, कौशल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विकास कुमार को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और देश सेवा के उनके संकल्प की सराहना की। ग्रामीणों ने विकास कुमार के उज्ज्वल भविष्य और सफल सैन्य जीवन की शुभकामनाएं दी। विकास कुमार ने भी अपने गुरुजनों माता पिता और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा करना है।