श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव एवं गोवर्धन लीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन
Gargachary Times
27 July 2026, 19:25
43 views
Mathura
श्री राधारानी मानसरोवर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास संत निर्मल दास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य जन्म लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मथुरा में अवतरण, वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल पहुंचाने तथा नंदोत्सव की प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया।
इसके उपरांत गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान का नाश करने के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर रहे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा।
श्री राधारानी सेवा समिति राया के संस्थापक पवन गोयल एडवोकेट व पवन अग्रवाल द्वार माला, अंगवस्त्र पहनाकर मानसरोवर धाम की सुंदर छवि के साथ सम्मान किया गया
इस अवसर पर रोहित मिश्रा ,मुन्नू शुक्ला, धनेश गौड़, आचार्य विवेक, कपिल शर्मा, गोविंद आदि उपस्थित थे