Loading...

संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल  के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन

Gargachary Times 27 July 2026, 19:27 54 views
Mathura
संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल  के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन
मथुरा: पद्म भूषण विभूषि साध्वी ऋतम्भरा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । दीदी माँ जी ने अपने आशीर्वाचनो में नव निर्वाचित छात्र परिषद की पदाधिकारी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए बताया कि किस प्रकार स्वयं अनुशासित होकर अपने मन को  संयम व अंकुश में रहकर अपने लक्ष्य को पूरा करना व  नेतृत्व के गुणों  को जागृत करना । सदैव उत्साह स्वरूप प्रयत्न करते हुए शिक्षकों का आदेश स्वीकार  कर विद्यालय को अनुशासन में रखना होगा। विद्यालय प्रांगण को अनुशासित बनाने का प्रयत्न , संस्कारों की परिपक्वता के साथ मजबूत बनाए। आप आज हैं और कल का गौरव है भारत की ऋषि परंपरा के वाहक बन भारत के माथे की बिंदी बन मुकुट पर चमके । भाषा को विनम्र भाव से संबोधित करें । ध्रुव और लव _ कुश जैसे आत्मविश्वासी बालक बने । ऐसे बनें कि भारत में  नीति की नैतिकता को तोड़ने से मुक्ति मिले । आप भविष्य की माता हो , अनुशासन के तत्वों में बहते हुए शुभ -अशुभ की दृष्टि को पहचान कर दूसरों को अनुशासन में रखने से पहले स्वयं अनुशासित बने । नेतृत्व तभी सफल है जब स्वयं प्रमाणित करें ।    दीदी माँ ने नव निर्वाचित  सदस्य छात्राओं  को बैज लगा कर दायित्व ध्वज सौंपा। छात्र परिषद की नव निर्वाचित समिति में विद्यालय की हैड गर्ल साक्षी वर्मा ( कक्षा 12 विज्ञान वर्ग ), वॉइस हैड गर्ल अनन्या वत्स (कक्षा 11 विज्ञान . ) , स्पोर्ट्स कैप्टन दृष्णा अनिल , वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन परी गोयल , कल्चरल कैप्टन गार्गी शर्मा , वाइस कल्चरल कैप्टन दिव्यंका सिंह , तेजस्विनी  हाउस कैप्टन संस्कृति  सिवाच , वाइस हाउस कैप्टन यश्वी अग्रवाल ओजस्विनी हाउस कैप्टन वामिका सिंह  वाइस हाउस  कैप्टन तन्वी पाण्डेय  ,  तपस्विनी हाउस कैप्टन ललिता कुमारी  , वाइस कैप्टन आन्या शर्मा  , यशस्विनी   हाउस  कैप्टन तन्वी . वाइस  हाउस कैप्टन कृष्णा दुवे  , डिसिप्लेन कैप्टन - वसुंधरा चंदेल , डिसिप्लेन वाइस कैप्टन वंदना चौधरी , प्राइमरी से  हैड गर्ल वामिका कश्यप तथा डैड बॉय विनायक भट्ट ,सीनियर सैनिक कैडेट कैप्टन प्राची प्रज्ञा , कैप्टन कॉरपोरल शाही सिंह परिहार , कैप्टन क्वार्टर मास्टर अनन्या , पाल्यम व लोपामुद्रा अनुशासन समिति - दिव्याशा गंगवार , राधिका , स्नेहा विश्वास , उन्नति गुप्ता , वंशिका चौहान , वेदिका शर्मा , आभा , भान्वी बघेल , समृद्धि सिंह, खुशी कुमारी, प्रियांशी कामताक, समीक्षा मिश्रा, अमूल्या तिवारी, आर्ची दलाल तथा आन्या अलिवा दास आदि को विभिन्न दायित्व सौंप कर उत्तरदायित्वों की शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन संजय भइया, विद्यालय निदेशका सुमन लता जी, परम शक्ति पीठ कोषाध्यक्ष अशोक सरीन, उप प्रधानचार्या पूजा सिंह, पूर्व डीआईजी एच के शर्मा, सत्यशील अतिथि गण उपस्थित रहें ।  अंत हेड गर्ल साक्षी वर्मा  ने  अतिथियों को धन्यवाद दिया । संचालन प्रीति सैनी ने किया !
Follow Samachar24