ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर का हमला, दक्षिण कोरिया की पर्यटक गंभीर रूप से घायल
Gargachary Times
27 July 2026, 19:30
39 views
Agra
मुकुल शर्मा आगरा
विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में सोमवार को एक विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया से आई महिला पर्यटक ताजमहल परिसर में भ्रमण कर रही थी, तभी अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में महिला के हाथ में गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला की सहायता की तथा उसे उपचार के लिए शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद ताजमहल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने स्मारक परिसर में बंदरों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।