Loading...

एत्मादपुर तहसील में विशेष समाधान शिविर का आयोजन, 29 से 31 जुलाई तक होगा समस्याओं का निस्तारण

Gargachary Times 27 July 2026, 19:31 50 views
Agra
एत्मादपुर तहसील में विशेष समाधान शिविर का आयोजन, 29 से 31 जुलाई तक होगा समस्याओं का निस्तारण
आगरा:तहसील प्रशासन एत्मादपुर, आगरा द्वारा समस्त तहसील वासियों के लिए एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। शिविर की मुख्य तिथियां और समय • दिनांक: 29, 30 और 31 जुलाई 2026 * समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक * स्थान: उपजिलाधिकारी कार्यालय तहसील एत्मादपुर, आगरा राजस्व की इन प्रमुख प्रकरणों का होगा समाधान शिविर में उपस्थित होकर तहसीलवासी निम्नलिखित प्रमुख मामलों का निस्तारण करा सकते हैं: 1. अंश निर्धारण / संशोधन 2. नाम संशोधन 3. धारा 116 का दखल 4. धारा 24 का सीमांकन 5. विरासत प्रकरण जरूरी निर्देश प्रशासन की ओर से यह भी सूचित किया गया है कि जो भी व्यक्ति अपना प्रार्थना पत्र लेकर आएं, वे उसके साथ संबंधित साक्ष्य व शपथपत्र अवश्य संलग्न करें, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रमुख अधिकारी इस विशेष शिविर का आयोजन तहसील प्रशासन एत्मादपुर के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख अधिकारियों की देखरेख रहेगी: * सुमित कुमार सिंह (उप जिलाधिकारी) * देवेन्द्र प्रताप (तहसीलदार) * नोडल अधिकारी: श्री प्रमोद कुमार (नायब तहसीलदार, एत्मादपुर, आगरा)
Follow Samachar24