Loading...

उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड महिलाओं सुनी समस्या

Gargachary Times 27 July 2026, 19:34 61 views
Mainpuri
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड महिलाओं सुनी समस्या
मैनपुरी - उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के उपरांत पीड़ित महिलाओं से कहा कि अपने अधिकारों को समझें, महिलाओं के आत्म-सम्मान, स्वावलाम्बन, आर्थिक रूप से सुदृण बनाने के लिए केन्द्र-प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित की हैं, संचालित योजनाओं की जानकारी कर उनका लाभ लें, जन्म से लेकर बेटी के विवाह तक सारी जिम्मेदारियां प्रदेश सरकार ने अपने कंधों पर ली है, महिलाओं, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी से लेकर उच्च शिक्षा तक समय-समय पर धनराशि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी के वयस्क होने पर उसकी शादी शान-ओ-शौकत के साथ सरकारी खर्चे पर जन-प्रतिनिधियों, उच्चधिकारियों की उपस्थिति में कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू कीं, बालिकाओं के स्नातक स्तर की शिक्षा के साथ महिला, बालिका की सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए, किसी भी स्तर से पीड़ित महिला अपनी बात पुलिस को निःसंकोच कह सके इसके लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प-डेस्क की स्थापना कर उस पर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की गई। उन्होंने जन-सुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आयीं महिलाओं से कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी महिला का शोषण किया जाये तो महिला संकोच न करे बल्कि तत्काल अपनी शिकायत थाने पर जाकर दर्ज करायें, पीड़ित महिला को तत्काल राहत मिलेगी, महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले, महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही होगी। उन्होने कहा कि पीडित महिलाओं की समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज जन-सुनवाई दौरान सोतियाना नि. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका इन्दिरा ने विपक्षियों द्वारा गाली-गलौच करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने, ग्राम बैजनाथपुर नि. पूजा ने ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दजेह की मॉग करने तथा दहेज की रकम अदा न करने पर घर से निकाले जाने की धमकी देने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को पृष्ठाकिंत कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुये कहा कि महिलाओं को उनका हक प्रत्येक दशा में मिले। महिला जन-सुनवाई के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, प्रभारी थानाध्यक्ष महिला हेमलता सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चन्द्रभान सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24