Loading...

फिरोजाबाद में आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर स्वच्छता व नियमों के पालन के दिए निर्देश

Gargachary Times 27 July 2026, 19:39 52 views
Firozabad
फिरोजाबाद में आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर स्वच्छता व नियमों के पालन के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को जनपद में आबकारी विभाग द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, सिरसागंज ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की देशी एवं कंपोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही संचालकों को निर्देश दिए गए कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरा का सेवन न करने दिया जाए तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप सभी ब्रांडों की उपलब्धता और पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए। आबकारी विभाग ने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, सभी बिक्री पॉस (POS) मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24