Loading...

फिरोजाबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, दो दिवसीय अभियान में 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Gargachary Times 27 July 2026, 19:40 49 views
Firozabad
फिरोजाबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, दो दिवसीय अभियान में 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के निर्देश पर चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी यातायात) राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में 25 एवं 26 जुलाई 2026 की रात्रि को टूण्डला और गुराऊ टोल प्लाजा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक वाहनों की जांच की। ब्रेथ एनालाइजर मशीन की सहायता से दोनों टोल प्लाजा पर करीब 135 वाहन चालकों की जांच की गई। जांच के दौरान 14 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 16 वाहन चालकों के खिलाफ स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई। फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Follow Samachar24