Loading...

मुख्यमंत्री संवर्धन योजना: नंद बाबा दुग्ध मिशन में 28 लाभार्थियों का हुआ चयन

Gargachary Times 28 July 2026, 20:51 43 views
Firozabad
मुख्यमंत्री संवर्धन योजना: नंद बाबा दुग्ध मिशन में 28 लाभार्थियों का हुआ चयन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री संवर्धन योजना 2026-27 के अंतर्गत संचालित नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मंगलवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया। यह प्रक्रिया मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।योजना के तहत जिले भर से कुल 146 आवेदन प्राप्त हुए थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवेदनों का परीक्षण किए जाने के बाद 112 आवेदन पात्र पाए गए। पात्र आवेदकों में से ई-लॉटरी के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। चयनित लाभार्थियों में 14 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं, जिससे योजना में महिला सहभागिता को भी समान महत्व दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री संवर्धन योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना, पशुपालकों की आय में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को डेयरी व्यवसाय को विकसित करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी आनंद कुमार, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी हृदेश यादव तथा चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चयनित लाभार्थियों को योजना का प्रभावी ढंग से लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दीं।
Follow Samachar24