Loading...

सर्पदंश पीड़िता के इलाज को लेकर ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Gargachary Times 29 July 2026, 21:20 39 views
Firozabad
सर्पदंश पीड़िता के इलाज को लेकर ट्रॉमा सेंटर में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बुधवार दोपहर सर्पदंश की शिकार महिला के इलाज के दौरान उसके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, नगला गिरधारी निवासी मालती को जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान मरीज के पास तिमारदारों के जाने को लेकर अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद अस्पताल में माहौल सामान्य हुआ। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे की है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
Follow Samachar24