लाइनपार पुलिस ने 61 जुआ-सट्टा मामलों के माल का कराया निस्तारण, ₹1.55 लाख से अधिक मूल्य की सामग्री विनष्ट
Gargachary Times
29 July 2026, 21:20
38 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत थाना लाइनपार पुलिस ने बुधवार को जुआ और सट्टा से संबंधित 61 अभियोगों के माल मुकदमाती का नियमानुसार निस्तारण कराया।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना लाइनपार पर पंजीकृत 61 मुकदमों से संबंधित कुल ₹1,55,785 मूल्य की माल मुकदमाती का न्यायिक मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के आदेश के बाद नियमानुसार निस्तारण एवं विनष्टीकरण किया गया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर और थाना लाइनपार पुलिस टीम की मौजूदगी में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ पूरी की गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार संपन्न हो सके।निस्तारण कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सदर शिवम भारद्वाज, थाना लाइनपार प्रभारी निरीक्षक रमित कुमार आर्य तथा एचएम माल चंदन सिंह उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में भविष्य में भी माल निस्तारण अभियान जारी रहेगा।