ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
Gargachary Times
30 July 2026, 20:12
45 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित कस्बे के माट फाटक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान जगदेव गांव बेहद जसौली, थाना राया के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना राया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि करेगी।