राधा रानी मानसरोवर कुंड में डूबने से युवक की मौत, गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने आया था
Gargachary Times
30 July 2026, 20:12
36 views
Mathura
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र स्थित राधारानी मानसरोवर कुंड में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव नंद नगरिया निवासी यशपाल उर्फ मूला (पुत्र साहब सिंह)उम्र - 20वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राधारानी मानसरोवर कुंड में स्नान करने पहुंचे थे। स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मांट थानाध्यक्ष उमेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।