Loading...

उत्कृष्ट शिक्षक मुकेश शर्मा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित

Gargachary Times 30 July 2026, 20:19 49 views
Mathura
उत्कृष्ट शिक्षक मुकेश शर्मा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित
मथुरा - पीएम श्री विद्यालय वाटी के प्रभारी प्रधानाध्यापक और विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा को कैडरब्रुक यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा जयपुर के पांच सितारा होटल ग्रांड सफारी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। विदित हो कि मुकेश शर्मा को यह मानद उपाधि उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे विशिष्ट योगदान के लिए कैडरब्रुक यूनिवर्सिटी यूएसए द्वारा प्रदान की गई है। मुकेश शर्मा को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर शिक्षाविद डॉ जगदीश पाठक, सुशेंद्र मित्तल, सुजीत वर्मा, राधाकांत शर्मा, डॉ कमल कौशिक आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Follow Samachar24