Loading...

औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 7 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू

Gargachary Times 30 July 2026, 20:31 53 views
Firozabad
औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, 7 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी कर सात बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।पुलिस के अनुसार अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं एएचटी के नोडल अधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में चलाया गया। पूर्व में की गई रेकी और सुरागरसी के आधार पर थाना दक्षिण क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान विभिन्न इकाइयों में कार्य कर रहे सात बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया। मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संबंधी प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम न कराने की चेतावनी देते हुए उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान में थाना एएचटी के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, महिला आरक्षी प्रिया तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी और मनीष सिंह शामिल रहे। पुलिस एवं श्रम विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24