Loading...

वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के चातुर्मास का शुभारंभ

Gargachary Times 30 July 2026, 20:36 49 views
Firozabad
वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के चातुर्मास का शुभारंभ
फिरोजाबाद।वैज्ञानिक संत आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के पावन चातुर्मास महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को वर्षायोग समिति 2026 की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष निमिष जैन ने बताया कि आचार्य श्री चार माह तक छदामीलाल जैन मंदिर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन प्रतिक्रमण, अभिषेक, शांति धारा, प्रवचन, आहारचर्या, स्वाध्याय, सामायिक और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।महामंत्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि चातुर्मास केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संयम, सदाचार, अहिंसा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और नैतिक मूल्यों के जागरण का महाअभियान है। इस अवधि में युवा एवं महिला जागरण कार्यक्रम, बाल संस्कार शिविर तथा अनेक सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।समिति ने बताया कि 19 अगस्त को भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक, 28 अगस्त को रक्षाबंधन एवं भगवान श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक, 15 से 25 सितंबर तक पर्युषण महापर्व, 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व, 18 अक्टूबर को भगवान पुष्पदंत मोक्ष कल्याणक तथा 8 नवंबर को दीपोत्सव एवं भगवान महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा अष्टानिका महापर्व पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भी आयोजन होगा।प्रत्येक शनिवार और रविवार शाम 6 बजे "संत की अदालत" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।प्रेस वार्ता में समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चातुर्मास के कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। साथ ही मीडिया से आचार्य श्री के प्रेरणादायी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष निमिष जैन, महामंत्री शैलेन्द्र जैन (शेली), कोषाध्यक्ष पंकज जैन3 (एलआईसी), विशाल जैन (एडवोकेट), ऑडीटर रजत जैन (भदावर), स्वागताध्यक्ष सचिन जैन (सच्चा) सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
Follow Samachar24