Loading...

चार साल से न्याय की आस लगाए वायुसेना अधिकारी को मिली राहत, डीएम के निर्देश पर लेखपाल के निलंबन के आदेश

Gargachary Times 30 July 2026, 20:37 47 views
Firozabad
चार साल से न्याय की आस लगाए वायुसेना अधिकारी को मिली राहत, डीएम के निर्देश पर लेखपाल के निलंबन के आदेश
फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। तहसील शिकोहाबाद के ग्राम नगला गिरधारी निवासी महेश चंद्र, जो भारतीय वायुसेना में क्लास-बी अधिकारी हैं और वर्तमान में कानपुर में तैनात हैं, अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पिछले चार वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। महेश चंद्र ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर चार वर्षों से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने संबंधित लेखपाल कल्पना पर भी दबंगों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई न करने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और एसडीएम शिकोहाबाद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच कर संबंधित लेखपाल को निलंबित किए जाने के भी आदेश जारी किए। जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई के बाद शिकायतकर्ता महेश चंद्र ने न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए डीएम का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित मामले में पहली बार प्रभावी पहल हुई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। इस कार्रवाई को प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की राजस्व कार्रवाई भी की जाएगी।
Follow Samachar24