Loading...

ईरान-अमेरिका जंग में पहली बार मिस्र पर हमला, दमियाता पोर्ट पर ड्रोन अटैक, गैस से लदे दो जहाजों में आग लगी

Gargachary Times 30 July 2026, 20:43 45 views
International
ईरान-अमेरिका जंग में पहली बार मिस्र पर हमला, दमियाता पोर्ट पर ड्रोन अटैक, गैस से लदे दो जहाजों में आग लगी
ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग अब मिस्र तक पहुंच गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक मिस्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को दमियाता पोर्ट पर दो गैस टैंकरों में लगी आग हादसा नहीं, बल्कि ड्रोन हमले का नतीजा थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन ने अमेरिकी कंपनी के नैचुरल गैस स्टोरेज टैंकर एनरगोस विंटर को निशाना बनाया, जिसके बाद आग पास में खड़े दूसरे टैंकर गैसलॉग सलेम तक फैल गई। हालांकि, दमकल टीम ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया और कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले के पीछे ईरान का हाथ बताया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो ईरानी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि हमले का मकसद यह मैसेज देना था कि अगर जंग और बढ़ी तो दुनिया की समुद्री शिपिंग और एनर्जी सप्लाई भी गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।
Follow Samachar24