एत्मादपुर तहसील में 29, 30 और 31 जुलाई तक आयोजित विशेष समाधान शिविर का आयोजन
Gargachary Times
31 July 2026, 19:59
49 views
Agra
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने एत्मादपुर तहसील में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अंश निर्धारण, संशोधन, धारा-116, धारा-24, सीमांकन, विरासत, नाम संशोधन सहित राजस्व संबंधी मामलों की शिकायतें बड़ी संख्या में दर्ज कराई गईं है।
उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने बताया कि 29, 30 और 31 जुलाई तक चले इस विशेष शिविर में अब तक 400 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा।
उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का तीन दिन के भीतर समाधान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर राहत मिल सके।