प्रधान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह
Gargachary Times
31 July 2026, 20:01
41 views
Mathura
फरह। बलदेव
कंजौलीघाट स्थित प्रधान इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्र कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवगठित छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक भिक्की सिंह प्रधान ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए निष्पक्षता, ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चयन चुनाव के माध्यम से तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया।
प्रधानाचार्य एडवोकेट वंदना एस. छौंकर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। छात्र कैबिनेट में प्रिन्स शर्मा को हेड बॉय, रेनू छौंकर को हेड गर्ल, रोहित कुमार को स्पोर्ट्स कप्तान, शिक्षा छौंकर को अनुशासन कप्तान, कनिष्का छौंकर को सांस्कृतिक गतिविधि कप्तान, तमन्ना शर्मा को गंगा हाउस, कल्पना शर्मा को कावेरी हाउस, दिव्यांश सिकरवार को नर्मदा हाउस तथा शैलेंद्र कोयड को यमुना हाउस का कप्तान बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन लवकुश यादव एवं देव यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक योगेंद्र प्रधान, स्कूल निदेशक इंजीनियर सत्येंद्र छौंकर, रिंकी शर्मा, रवींद्र राठौर, शिवाली यादव, निधि अग्रवाल, पूनम गुप्ता, खुशी चौहान, नीतू पाठक, विविता सिंह, नेहा अंसारी, मेघा सिंह, रितिका वर्मा, सुनीता पंजाबी, कृष्णा सिंह, नूतन कुलश्रेष्ठ सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।