Loading...

राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण

Gargachary Times 1 August 2026, 19:26 41 views
Mathura
राया-कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटी राया पुलिस, सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण
कस्वा राया में सावन माह में कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राया पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिला श्रद्धालु इसी मार्ग से कांवड़ लेकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने कांवड़ियों के आवागमन के लिए अलग सुरक्षित मार्ग भी सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आम नागरिकों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
Follow Samachar24