Loading...

आगरा थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर स्थित देशी-अंग्रेजी शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जमकर किया हंगामा; दुकान पर लगा ताला

Gargachary Times 1 August 2026, 19:30 51 views
Agra
आगरा थाना खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर स्थित देशी-अंग्रेजी शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीण महिलाओं का फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जमकर किया हंगामा; दुकान पर लगा ताला
आगरा: जनपद के खंदौली थाना चौकी मुड़ी क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में स्थित देशी, अंग्रेजी और मॉडल शॉप के खिलाफ स्थानीय ग्रामीण महिलाओं का दूसरे दिन भी आक्रोश फूट पड़ा। शराब की दुकान गांव के नजदीक होने के कारण घरों में होने वाली कलह से परेशान दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार और शनिवार को दुकान पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं लाठी डंडे लेकर शराब की दुकानों के बाहर पहुंची जहां लगे पोस्ट को फाड़ दिया। महिलाओं के भारी विरोध और हंगामे के बाद आखिरकार शराब की दुकान पर ताला लटकाना पड़ा। दोनों दिन प्रदर्शन कर रही आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि गांव के पास शराब का ठेका होने के कारण गंभीर समस्याएं पैदा हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि परिवार के पुरुष, बुजुर्ग और युवा दिनभर आगरा या अन्य जगहों पर मजदूरी करके लौटते हैं, लेकिन रास्ते में ठेका होने के कारण वे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई शराब में लुटा देते हैं। घर पहुंचकर शराबी पति या परिजन आए दिन महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करते हैं, जिससे पूरा परिवार तबाह हो रहा है। एक पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए रोते हुए बताया कि उनके चार बेटे हैं जो आगरा के हाथी घाट पर मजदूरी करते हैं। रातभर मेहनत कर जो पैसे वे जमा करते हैं, सुबह होते ही वे सीधे शराब के ठेके पर पहुंच जाते हैं और शराब पीकर घर आकर उनके और उनकी बहुओं के साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना और चौकी मुड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। महिलाओं की जिद और बढ़ते हंगामे को देखते हुए फिलहाल शराब की दुकान को बंद करा दिया गया है और उस पर ताला लटका दिया गया है।शराब के नशे में बर्बाद हो रहे घरों और आए दिन की कलह से तंग आकर ग्राम उस्मानपुर की सभी ग्रामीण महिलाएं एकजुट हो चुकी हैं। महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अब इस शराब के ठेके को किसी भी कीमत पर यहां संचालित नहीं होने देंगी और इसे पूरी तरह बंद कराने की मांग पर अड़ी हुई हैं एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है महिलाओं की मांग यहां से ठेका हटाया जाए संबंधित विभाग को सूचित कर मौके पर ही बुला लिया गया जल्द महिलाओं की समस्या के निस्तारण की बात कही जा रही है।
Follow Samachar24