Loading...

डीएम ने पचोखरा गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, बीमार गौवंशों को अलग रखने के दिए निर्देश

Gargachary Times 1 August 2026, 19:40 37 views
Firozabad
डीएम ने पचोखरा गौ आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, बीमार गौवंशों को अलग रखने के दिए निर्देश
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को पचोखरा स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौवंशों के स्वास्थ्य, चारा-पानी, साफ-सफाई तथा रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान में गौ आश्रय स्थल में 100 गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीमार गौवंशों को स्वस्थ गौवंशों से अलग रखा जाए, ताकि संक्रमण फैलने की संभावना न रहे और उनका समुचित उपचार किया जा सके। उन्होंने छोटे बछड़ों की देखभाल एवं पोषण के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंशों के लिए हरा चारा एवं भूसा नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए तथा गौ आश्रय स्थल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों को गुड़ खिलाकर उनका हाल जाना तथा अधिकारियों को गौ संरक्षण से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24