रसूलपुर पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद की, दो शातिर चोर गिरफ्तार
Gargachary Times
2 August 2026, 20:13
79 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 403/2026 की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौढ़ा चौराहे के पास से हरिओम पुत्र बेनीराम एवं प्रदीप पुत्र धर्म नारायण, दोनों निवासी मणि की मढ़िया, एटा रोड, थाना टूण्डला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई एक ई-रिक्शा बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हरिओम के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सौरभ कुमार, योगेन्द्र कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रथम सिंह शामिल रहे।