Loading...

मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला

Gargachary Times 2 August 2026, 20:18 42 views
Lucknow
मायावती ने भतीजे आकाश के ससुर को पार्टी से निकाला
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा- अशोक बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं सुधरे। अब इन्हें कभी पार्टी में वापस नहीं लेंगे। मायावती ने रणधीर सिंह बेनीवाल को भी पार्टी से बाहर कर दिया। बेनीवाल बसपा में कोऑर्डिनेटर के साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डेढ़ साल में यह दूसरा मौका है, जब मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला है। 12 फरवरी 2025 को गुटबाजी करने पर भी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर किया था। हालांकि, छह महीने बाद सितंबर 2025 में उनकी दोबारा पार्टी में वापसी हो गई थी। अशोक सिद्धार्थ के पास तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में बसपा की जिम्मेदारी थी। मायावती ने शनिवार को उनसे इन राज्यों का जिम्मा छीन लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया में खबरें आईं कि अशोक सिद्धार्थ को यूपी का जिम्मा दिया जा सकता है। मायावती ने अशोक सिद्धार्थ और रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निकालने के बाद राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को फिर से पंजाब का प्रभारी बना दिया। वे आगामी पंजाब विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे। मध्य प्रदेश के प्रभारी राजाराम को दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मायावती ने साफ किया कि यूपी के रहने वाले ऐसे पार्टी पदाधिकारी या कोऑर्डिनेटर, जो राज्य के बाहर अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्हें यूपी में पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
Follow Samachar24