Loading...

चिंताहरण महादेव मंदिर और कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Gargachary Times 3 August 2026, 20:42 53 views
Mathura
चिंताहरण महादेव मंदिर और कांवड़ मार्ग का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
मथुरा। सावन के प्रथम सोमवार और पवित्र श्रावण माह के अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुप्रसिद्ध श्री चिंताहरण महादेव मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर, यमुना एक्सप्रेस-वे राया कट, बिचपुरी चौकी से अलीगढ़ बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, सीसीटीवी और पुलिस सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर नियमित पैदल गश्त, सुचारु यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24