हर हर बम बम के जयकारे से गूंजे शिवालय
Gargachary Times
3 August 2026, 20:46
66 views
Dholpur
जिला मुख्यालय स्थित चोपड़ा महादेव मंदिर बसेड़ी उपखंड के भूतेश्वर महादेव मंदिर तथा सैंपऊ उपखंड मुख्यालय पर स्थित भोले बाबा मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शनार्थियों एवं भक्तों का जन सैलाब उमडते देखा गया जहां रंग-बिरंगे परिधानों में सज कर भक्तों के टोल भारी संख्या में पूजा अर्चना के लिए जाते हुए देखे गए इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ दर्शनार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया सैंपऊ थानाधिकारी परमेंद्र रावत भी मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालते नजर आए
सनातन में श्रावण मास विशेष कर श्रावण मास के सोमवार का विशेष महत्व है यह दिन भगवान शिव की कृपा पाने मनचाहा वरदान मांगने एवं मानसिक शांति के लिए शुभ माना जाता है कृष्ण भगवान शिव का अभिषेक बाग धतूर जल बेलपत्र चढ़कर किया जाता है मानता है की माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए सोमवार का कठिन व्रत किया था इसलिए श्रावण मास का पूरा महीना एवं सोमवार भोलेनाथ को बहुत प्रिय है इस दिन व्रत रखने से इच्छाओं की पूर्ति एवं संकटों का का निवारण होता है शिवलिंग पर गंगाजल दूध दही शहद घी एवं बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं सोमवार को व्रत एवं पूजन से मानसिक शांति एवं शकून मिलता है
पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के महीने में ही देवता में मच्छरों ने समुद्र मंथन किया था जिससे निकलेहालाहल को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा हेतु अपने कंठ में धारण कर लिया था विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने शिव पर जल अर्पित किया था यही कारण है शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है शास्त्रों के अनुसार शिव जी को भांग धतूरा बेलपत्र शमी के पत्ते श्वेत पुष्प एवं अक्षत बहुत प्रिय हैं आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से भी श्रावण मास का विशेष महत्व है जो शिव के प्रकट प्रेमी रूप का प्रतीक है संयम एवं साहित्यिक दृष्टि से श्रावण मास में सोमवार का ब्रत शरीर को डिटॉक्स करने और मन को नियंत्रित करने में मदद करता है इसीलिए श्रावण मास में सात्विक भोजन ग्रहण करने की सलाह दी जाती है
दिन भर चले भंडारे
श्रावण मास के सोमवार को ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आने वाले भक्तों के लिए रास्ते में जगह-जगह भंडारों की व्यवस्था स्वयंसेवियों द्वारा की गई सुबह 5: 00बजे से साइकिल 3: 00बजे तक भंडारो में प्रसादी पाने वालों का ताता लगा रहा खुशी दादा की बगिया के द्वार पर बड़े भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले भक्तों को प्रसादी वितरित की गई इस दौरान राम प्रकाश मंगल ओम प्रकाश मंगल ताराचंद सिंगल सही तो बड़ी संख्या में स्वयं सेवी उपस्थित थे