Loading...

जनता भाजपा सरकार से निराशा है: डिंपल यादव

Gargachary Times 3 August 2026, 20:48 78 views
Lucknow
जनता भाजपा सरकार से निराशा है: डिंपल यादव
दिल्ली: समाजवादी पार्टी की मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा है कि जनता भाजपा सरकार से निराष और नाराज है। जिस तरह अयोध्या के प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी हुई, जमीन के घोटाले हुए, हर स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। उसके लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में जो गुप्तदान दिया, चढ़ावा दिया था, चंदे का पैसा दिया था, वह आखिर कहां गया? कौन से संगठनों को चलाने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल हो रहा है। जनता इसका जवाब चाहती है। संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि पूरे देश पर आरएसएस और भाजपा की विचारधारा थोपी जा रही है। जेन जी के बच्चों ने इसी विचारधारा को तोड़ने का काम किया था, इसीलिए भाजपा सरकार जेन जी को इतना प्रताड़ित कर रही है। बेटियों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। नाबालिग बेटियों और उनके परिवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन महिलाओं को अपनी विचारधारा से चलाना चाहते है। सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि छात्रों का आंदोलन इस बात पर खत्म हुआ था कि किसी भी बच्चे पर, बेटियों पर एफआईआर नहीं होगी, तो आखिरकार एफआईआर हुई क्यों? भाजपा सरकार अपनी बात से पीछे हट गई, धोखा दे दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे कोर्ट के आदेश पर बरी हुए थे। लेकिन अब 14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवाई जा रही है। आरएसएस सबको अपने ढंग से चलाना चाहता है, यह उसकी बहुत ही छोटी सोच है।
Follow Samachar24