Loading...

ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब एंटीसेप्टर की नजर, एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Gargachary Times 3 August 2026, 20:49 60 views
Mainpuri
ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब एंटीसेप्टर की नजर, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
मैनपुरी। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार, को पुलिस लाइन परिसर से यातायात पुलिस की नई एंटीसेप्टर इनोवा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह ने वाहन को हारी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस यह एंटीसेप्टर वाहन ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी निगरानी रखेगा। एसपी ने बताया कि एंटीसेप्टर वाहन के संचालन से सड़क सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। यह वाहन प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करेगा, जिससे सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24