अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 7 अगस्त को, प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री होंगे शामिल
Gargachary Times
3 August 2026, 20:57
63 views
Firozabad
केन्द्रीय बीज भंडार, सिविल लाइन, दबरई स्थित सभागार में सोमवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा फिरोजाबाद की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, उत्तर प्रदेश जनपद शाखा फिरोजाबाद का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र यादव एवं महामंत्री फहीम अख्तर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल ने की। इस दौरान महामंत्री अजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास यादव, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, नवल किशोर, भूपेंद्र यादव, सुरेन्द्र सिंह, रमाकांत यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में अधिवेशन को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।