Loading...

रूप सिंह हलवाई की दुकान के ऊपर का छज्जा गिरा, भवन मालिक की लापरवाही से टला बड़ा हादसा

Gargachary Times 4 August 2026, 20:06 43 views
Agra
रूप सिंह हलवाई की दुकान के ऊपर का छज्जा गिरा, भवन मालिक की लापरवाही से टला बड़ा हादसा
मुकुल शर्मा आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिरा, कई कारीगर घायल, समय रहते हटे लोग तो टली जनहानि आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित रूप सिंह हलवाई की दुकान के ऊपर बना छज्जा मंगलवार को अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय दुकान और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि लोगों ने समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था और उसका रखरखाव व मरम्मत समय पर नहीं कराई गई थी। इसी कारण छज्जा अचानक ढह गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow Samachar24