भाजपा विधायक द्वारा विकास कार्यों के शिलापट्ट अनावरण समारोह में मंच पर लगे ठुमके, सरकारी कार्यों में इस तरह के फूहड कार्यक्रमों पर ऊठे सवाल
Gargachary Times
4 August 2026, 20:09
41 views
Mathura
मथुरा। गोवर्धन व स्थानीय विधायक ठाकुर मेघश्याम के पेत्रिक गाँव जानू में भाजपा द्वारा आयोजित विकास कार्यों के शिलापट्ट अनावरण कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यक्रम के मंच पर डांसरों की प्रस्तुति दिखाई दे रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक मेक श्याम ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांसरों ने प्रस्तुति दी, जहाँ सरकारी मंच पर हरियाणवी डांसरो ने जमकर ठुमके लगाये जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ ने सार्वजनिक विकास कार्यों के सरकारी कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति बताया है