Loading...

सपा की PDA जन पंचायत और जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक न्याय,स्थानीय समस्याओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Gargachary Times 5 August 2026, 20:33 62 views
Lalitpur
सपा की PDA जन पंचायत और जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न, सामाजिक न्याय,स्थानीय समस्याओं और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
ललितपुर-समाजवादी पार्टी द्वारा ललितपुर के ग्राम धोरीसागर में पीडीए -पिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में महेश कश्यप प्रदेश सचिव सपा एबं सपा जिला नेपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित वर्गों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत करना और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं पर सीधे जनता से संवाद करना रहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि महेश कश्यप प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई समाज के पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA)वर्गों को एकजुट करना।उनके हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना।स्थानीय मुद्दों पर संवाद क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया ।उन्होंने किसानों की समस्याएं,युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाएं की बात कही। साथ ही मौजूदा सरकार महगाई, बेरोजगारी,पट्रोल डीजल की महगाई को लेकर सरकार को घेरा। वही आगामी चुनाव में कार्यकर्त्ताओं से एकजुट होकर तैयारी में जुटने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ललितपुर नेपाल सिंह यादव ने संगठन को मजबूती गांव स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर आगामी चुनावों की तैयारी पर जोर देना। सरकार की नीतियों का विरोध मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करना।महंगाई,बेरोजगारी और किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ विपक्ष की भूमिका को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में PDA वर्ग के लोग, किसान,युवा और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने जनता से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने और आगामी आंदोलन में और आगामी बिधानसभा में मजबूती से भागीदारी करने का आह्वान किया। सपा नेताओं ने कहा कि PDA जन पंचायत आगे भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी,ताकि जनता की समस्याएं सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंच सकें। इस दौरान पीडीए जन मंच के संस्थापक एके सिंह मास्टर,राष्ट्रीय सचिव प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महेंद्र झा,राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ सुखदयाल,प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ मोहन घायल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जाविद खां,बिधानसभा अध्यक्ष सपा महरौनी निरभान सिंह यादव एबं सभी फ्रंटल के पदाधिकारी,बिधानसभा एबं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष एबं कार्यकर्त्ता एबं स्थानीय लोग मौजूद रहे।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एबं पीडीए के लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24