बारिश और आकाशीय बिजली से मकान क्षतिग्रस्त, लाखों के नुकसान का दावा; पीड़ित ने प्रशासन से मांगी सहायता
Gargachary Times
5 August 2026, 20:34
39 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोफीपुर में लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की तेज कड़क के बीच एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को भारी नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।
मकान मालिक राजन सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें पहले से ही कमजोर हो गई थीं। इसी बीच तेज बारिश और आकाशीय बिजली की कड़क के दौरान मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने घटना में लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया है।राजन सिंह के अनुसार, घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन खराब मौसम के कारण समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। उन्होंने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत कराना उनके लिए संभव नहीं है।पीड़ित ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता प्रदान कर मकान की मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं, प्रशासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।