Loading...

जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों का नगर निगम में प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 5 August 2026, 20:35 37 views
Firozabad
जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों का नगर निगम में प्रदर्शन, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के वार्ड संख्या 63, 47 और 48 में जलभराव, गंदगी तथा अन्य बुनियादी समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों ने बुधवार को नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि उनके वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह जलभराव, टूटी सड़कें, गंदगी और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।बुधवार सुबह बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नगर निगम पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। नगर आयुक्त ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने तथा जलभराव, सफाई एवं अन्य समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Follow Samachar24