Loading...

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस से भेजा गया शव

Gargachary Times 5 August 2026, 20:35 36 views
Firozabad
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस से भेजा गया शव
फिरोजाबाद / शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्वामी नगर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव मोहिनीपुर निवासी 40 वर्षीय सोपाली सिंह स्वामी नगर स्थित एक मकान में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बाजार से कीलें लेने गया था। इसी दौरान सोपाली सिंह ग्राइंडर मशीन चलाने के लिए मकान की छत पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतक के परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पोस्टमार्टम के लिए सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसके कारण उन्हें निजी एंबुलेंस करनी पड़ी। परिजनों का कहना है कि निजी एंबुलेंस के लिए उनसे 1300 रुपये वसूले गए। हालांकि, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Follow Samachar24