Loading...

दक्षिण थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल व अवैध तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 5 August 2026, 20:36 32 views
Firozabad
दक्षिण थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल व अवैध तमंचे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला पचिया के पास चेकिंग के दौरान सतीश बाबू पुत्र पप्पू सिंह निवासी भीमनगर, थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से थाना दक्षिण में दर्ज मु.अ.सं. 820/2026 से संबंधित चोरी का वीवो वाई-31 मोबाइल फोन, एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना दक्षिण में मु.अ.सं. 826/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल ओमकार सिंह शामिल रहे।
Follow Samachar24