खैरगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर अपराधी को दबोचा
Gargachary Times
5 August 2026, 20:36
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खैरगढ़ पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना खैरगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सांखिनी मार्ग पर चेकिंग के दौरान जितेन्द्र उर्फ जयंती पुत्र नत्थीलाल निवासी शेखपुर हाथवंत, थाना खैरगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना खैरगढ़ में मु.अ.सं. 179/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे फिरोजाबाद जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक परविंदर सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार तथा कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।