Loading...

अवैध रूप से संचालित आटा निर्माण इकाई पर छापा मारा

Gargachary Times 7 August 2026, 20:16 91 views
Mainpuri
अवैध रूप से संचालित आटा निर्माण इकाई पर छापा मारा
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में ज्योति खुड़िया में अवैध रूप से संचालित आटा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, निर्माण इकाई का संचालन खाद्य कारोबारकर्ता ज्योति खुड़िया नि. अजीत कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार के द्वारा किया जा रहा था, निर्माण इकाई में आटे में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक टेलकम पाउडर की मिलावट की जा रही थी, निर्माण इकाई में से एक आटे का नमूना तथा निर्माण इकाई में आटे में मिलाने के लिए रखे गये 43 बोरी टेलकम पाउडर में से टेलकॉम पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 2150 किलोग्राम अपमिश्रक टेलकम पाउडर कीमत रू. 32250 व आटा लगभग 50 किलो कीमत रू. 1500 सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया, अवैध रूप से संचालित होने के कारण मिल को बंद करा दिया गया, उक्त प्रकरण की प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अग्रिम त्वरित कार्यवाही हेतु औंछा थाने में दर्ज कराई गई। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह व ज्योति पुलिस चौकी से पुलिस बल शामिल रहा।
Follow Samachar24