Loading...

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : डीएम

Gargachary Times 7 August 2026, 20:23 52 views
Firozabad
युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें : डीएम
फिरोजाबाद: पालिवाल हॉल में शुक्रवार को हितधारकों एवं कार्यान्वयन विभागों के लिए एमएसएमई योजनाओं पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और सदर विधायक मनीष असीजा ने युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में युवाओं और उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद ग्लास सिटी और बैंगल सिटी के रूप में देश-दुनिया में पहचान रखता है और यह जनपद द्वितीयक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।उन्होंने युवाओं से कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विजन है कि युवा केवल रोजगार मांगने वाले न बनें, बल्कि उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाले बनें। युवाओं को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब प्रोवाइडर’ बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पात्र युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना गारंटी के ब्याज मुक्त उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से योजना का शत-प्रतिशत लाभ पात्र आवेदकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैंक प्रबंधकों से सहयोग की अपील सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और उद्योग विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से अपील की कि युवा उद्यमियों को अनावश्यक रूप से बार-बार बैंकों के चक्कर न लगाने पड़ें और योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाभान्वित होकर जनपद के युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वयं के साथ अपने परिवार के लिए भी मजबूत सहारा बनेंगे। लाभार्थियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थी योगेश कुमार, विनय यादव, आशीष कुमार और आकांक्षा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पंकज कुमार, जगत सिंह, अजय कांत, राकेश यादव और प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संध्या सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, युवा और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24