नाबालिग़ रेप पीड़िता पहुंची समाधान दिवस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस से लगाई गुहार एसपी देहात ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
Gargachary Times
8 August 2026, 20:55
53 views
Mathura
गोवर्धन - मामला थाना गोवर्धन के गांव का है जहां बिगत 6 जुलाई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी कोगांव के ही कुछ लोगों द्वारा बहला फुसला कर बलात्कार की घिनहोनी घटना को अंजाम दिया गया वहीं रात में जब अभियुक्त शो गए तो किशोरी किसी तरह इनके चंगुल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा थाना गोवर्धन में दूरसे दिन घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया गया मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और जांच की बात कहकर पीड़ित परिवार को वापिस लौटा दिया , पीड़ित परिवार के बार बार थाने में पहुंचने पर जांच के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज हुई मगर पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले कई लोगों के नाम निकाल दिए गये हैं साथ ही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुये राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। आज पीड़ित परिवार जान बचाने की गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने समाधान दिवस में थाना गोवर्धन पहुंचे जहाँ एस पी देहात के सामने अपनी समस्या सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा देहात सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थ कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्र को जांच के आधार पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।