थाना समाधान दिवस में आयी 07 शिकायतें मौके पर 3 का निस्तारण
Gargachary Times
8 August 2026, 21:00
67 views
Jalaun
कोंच(जालौन) दिन शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक निग्वेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 07फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निस्तारण की मांग की जिस पर अधिकारियों द्वारा मौक़े पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते हुए बांकी प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकरियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने शासन की मंशा के अनुसार शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए जिससे किसी भी पक्ष को हानि न हो और उन्होंने कहा कि जहां भी समस्या के निस्तारण में पुलिस बल की जरूरत है समय से पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा ताकि समस्या का हल निकल सके इस अवसर पर बरिष्ठ उपनिरीक्षक बिमलेश कुमार सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार खेड़ा चौकी प्रभारी शिव नारायण मंडी चौकी प्रभारी नीतेश कुमार सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह आशीष दीक्षित इंद्रजीत यादव सहित पुलिस व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।